फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पूर्व मुख्यमंत्री ने किया एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन

Thu, 05 Jul 2018 11:46 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन किया है। मैहरे में आयोजित समारोह में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायत में पंच से लेकर जिला परिषद तक मतदाता एक साथ पांच पर्चियों के साथ अपने मत का प्रयोग करता है, उसी तरह मतदाता विधानसभा और लोकसभा की दो पर्चियों का सही इस्तेमाल कर सकता है। इससे चुनावों में बार-बार होने वाले खर्च से बचा जा सकता है। हर साल चुनाव होने के चलते विकास कार्य की बाधा आती है। प्रधानमंत्री की राय पर एक साथ चुनाव में मेरा समर्थन है। मोदी सरकार ने वन रेंक वन पेंशन लागू कर पूर्व सैनिकों को लाखों रुपये का लाभ पहुंचाया है। अब कृषि उपज पर समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को सौगात दी है। दिन रात जनता की सेवा करने वालों और चुनावों के समय उपहार बांटने वालों में अंतर समझना जरूरी है। इसलिए बहकावे में आने की बजाय अपने मत का सही इस्तेमाल करें। प्रदेश में सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन हैरानी की बात है कि कांग्रेस पांच माह की सरकार से हिसाब मांग रही है। जबकि, 54 साल सत्ता में रहने पर कोई जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed