{"_id":"5b3ccdba4f1c1bbd248b470a","slug":"21530711482-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक पर गिरी पेड़ की बड़ी टहनी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक पर गिरी पेड़ की बड़ी टहनी, गंभीर घायल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के निकटवर्ती पीरसलूही अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सा अधिकारी पर अचानक पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। घायल चिकित्सक को स्टाफ के सदस्यों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल चिकित्सक की पहचान डा. सोनाक्षी निवासी गांव सूंही गरली परागपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पीरसलूही अस्पताल के स्टाफ सदस्यों सुनील शर्मा, कुलदीप कुमार, शम्मी, हरीश आदि ने बताया कि डॉ. सोनाक्षी शर्मा बुधवार को अस्पताल से बाहर की ओर निकल रही थीं कि सीढ़ियां चढ़ते समय पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर गिर गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर टहनी के नीचे बुरी तरह से दब गई थी। सुनील शर्मा ने बताया कि यह देख सभी लोग उस ओर भागे तथा बड़ी कठिनाई से चिकित्सक को टहनी के नीचे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पेड़ का बड़ा भाग चिकित्सक की पीठ पर आ गिरा। जिस कारण उसके सिर, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल चिकित्सक डा. सोनाक्षी रक्कड़ अस्पताल में तैनात हैं। परंतु पीर सलूही अस्पताल में डेपुटेशन पर ड्यूटी देने आई थीं। इस संबंध में डा. बीएस राणा ने बताया कि गंभीर चोटों को देखते हुए महिला चिकित्सक को टांडा रेफर कर दिया गया है।