{"_id":"5b33cb934f1c1b254d8b8be2","slug":"21530121107-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से लेकर बजूरी तक सड़क होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से लेकर बजूरी तक सड़क होगी चकाचक
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में नादौन चौक पर स्थित पेट्रोल पंप से लेकर से बजूरी तक सड़क अब चकाचक होगी। सड़क की हालत सुधारने के लिए 58 लाख बजट मंजूर हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जल्द ही सड़क की टारिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब विभाग इस समस्या को दूर करेगा।
पेट्रोल पंप से लेकर बजूरी तक इस तीन किलोमीटर सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। हालांकि विभाग द्वारा कुछ माह पहले इन गड्ढों में मिट्टी भरी गई थी। यह मिट्टी भी इन गड्ढों में नहीं टिक पाई। इससे समस्या और भी गंभीर हो गई। बारिश के बाद इन गड्ढों में कीचड़ का आलम बना रहता है। अब विभाग इस समस्या का समाधान करेगा। सड़क की हालत सुधर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ देवराज भाटिया का कहना है कि पेेट्रोल पंप से लेकर बजूरी तक तीन किलोमीटर सड़क पर टारिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर टारिंग के लिए 58 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था। इसे अब स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।