{"_id":"5b12d0a74f1c1bb36e8b5dc9","slug":"21527959719-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय झुलसी महिला, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय झुलसी महिला, टांडा रेफर
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल के निकटवर्ती कांगड़ा जिला के रक्कड़ क्षेत्र के कलोहा गांव में रसोई घर में खाना बनाते समय एक महिला आग से बुरी तरह झुलस गई। जिसे बचाते हुए उसका पति भी आग की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन दोनों को घायलावस्था में नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है।
घायल महिला 30 वर्षीय आरती देवी के पति विनीश शर्मा निवासी कलोहा गांव ने बताया कि शनिवार सुबह जब आरती रसोई घर में खाना बना रही थी तो अलमारी से कुछ सामान निकालते हुए वहां रखी मिट्टी के तेल की बोतल अचानक हाथ लगने से रसोई गैस पर गिर कर टूट गई। जिससे अचानक लगी आग की चपेट में आने से आरती के शरीर के ऊपर का भाग करीब 40 फीसदी तक जल गया। विनीश ने बताया कि आग लगी देख कर वह उसे बुझाने का प्रयास करता रहा और आरती को बचाते हुए उसके बाजू भी आग की चपेट में आ कर झुलस गए। इसके बाद परिजन उन्हें नादौन अस्पताल ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।