{"_id":"5aeb48544f1c1b60098b8010","slug":"21525368916-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्किड़यार स्कूल के महज तीन छात्र हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्किड़यार स्कूल के महज तीन छात्र हुए पास
Updated Thu, 03 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्किड़यार के मात्र तीन छात्र ही दसवीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। स्कूल के कुल 44 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। स्कूल के 35 छात्र बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गए हैं, जबकि छह छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। स्कूल के इस परिणाम की इलाके में चर्चा है। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के अध्यापकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्कूल के मात्र तीन बच्चे पास होने से अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति रोष है।
कक्किड़यार स्कूल का परिणाम सही न आने के कारण अध्यापकों के पढ़ाने के तरीके पर उंगली उठ रही है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार का कहना है कि उनकी ज्वाइनिंग हाल ही में स्कूल में हुई है। परिणाम का कारण स्कूलों में कैमरे लगना है, क्योंकि कैमरे लगने से बच्चों के मन में डर रहा। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी का परीक्षा परिणाम भी 50 बच्चों में से 16 बच्चे फेल हुए हैं और चार बच्चों को कंपार्टमेंट आई है। जबकि तीस बच्चे पास हैं।