{"_id":"5aba762e4f1c1be83f8b5609","slug":"21522169390-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू पंचायत ने सात भूमि मालिकों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू पंचायत ने सात भूमि मालिकों को दिए नोटिस
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू ने बिना शौचालय झुग्गियों प्रवासी ठहराने पर सात भूमि मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जाहू पंचायत प्रतिनिधियों ने झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों के लिए एक सप्ताह में शौचालय बनाने के आदेश भूमि मालिकों को जारी किए हैं। इस संदर्भ में पंचायत ने सात भूमि मालिकों को नोटिस जारी किया है। पंचायत ने पंचायती एक्ट 1994 का हवाला देते हुए कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत का कहना है कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान को भी विफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं कुछ झुग्गियां सरकारी भूमि पर भी हैं, इन्हें भी हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। पंचायत ने विपिन कुमार, प्रेम चंद, अमृती देवी, देशराज, विद्या देवी, ओम प्रकाश, पवन कुमार को नोटिस जारी किए हैं। इन भूमि मालिकों को पंचायत ने शौचालय बनाने के आदेश जारी किए हैं। उधर जाहू पंचायत प्रधान राजू का कहना है कि पंचायत ने सात भूमि मालिकों को शौचालय बनाने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए बाकायदा नोटिस जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि खुले में शौच करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शौचालय न बनवाने वाले भूमि मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।