{"_id":"5a7eff404f1c1baa1b8b6997","slug":"21518272320-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बाला गांव की महिलाओं ने जीता रस्सा कस्सी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बाला गांव की महिलाओं ने जीता रस्सा कस्सी मुकाबला
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
ज्योली देवी में युवा मंडल ने करवाई खेल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)।
शिवा युवा मंडल की ओर से ज्योली देवी में खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के 6 महिला मंडल टीमों और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जसवंत सिंह ने बतौर मु़ख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने रस्साकसी और बच्चों ने दौड़ व बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया। रस्साकसी प्रतियोगिता में बड़ी बाला महिला मंडल ने प्रथम तथा बटारली महिला मंडल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बच्चों के बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुभम ने प्रथम तथा अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मंडल बटारली प्रधान जीवना देवी, महिला मंडल बड़ी बाला प्रधान कमला देवी, सीता देवी, महिला मंडल डबराणी प्रधान ब्यासा देवी, महिला मंडल बड़ितर प्रधान सलोचना देवी, लीला देवी, कमलेश, कैहरो देवी, कांता देवी, विमला देवी, किरण कुमारी, प्रोमिला देवी, राज कुमारी, जीवना देवी तथा मीना कुमारी सहित अन्य कई महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवक मंडल प्रधान अवतार सिंह, सोनी, कुमार, सहित अन्य कई युवा सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन