फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तीसरे दिन अधिकारियों को झेलना पड़ा विरोध

तीसरे दिन अधिकारियों को झेलना पड़ा विरोध

Sat, 06 Jan 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन अधिकारियों को झेलना पड़ा विरोध
लगवालती पेयजल योजना से पानी देने को तैयार नहीं ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)।
बमसन, मेवा, लगवालती पयेजल योजना से धर्मपुर को जोड़ने के लिए तीसरे दिन भी आईपीएच विभाग के हमीरपुर और सरकाघाट के अधिकारी और कर्मचारी अवाहदेवी में लोगों के विरोध के बावजूद मौके पर डटे रहे। गुस्साई भोरंज की जनता ने उनको हियोड़ की पाइप लाइन को हाथ तक नहीं लगाने दिया। आईपीएच के अधिकारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

शनिवार को समीरपुर वार्ड की जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, पूर्व जिला परिषद प्रोमिला देवी, भोरंज के जिला परिषद पवन कुमार, भोरंज संघर्ष समिति के महामंत्री विवेक ठाकुर, चंबोह की प्रधान प्रमिला देवी सहित सैकड़ों लोग योजना स्थल पर पहुंचे। जनता के विरोध के आगे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी नहीं कर सके। इस मौके पर आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता एएस चड्ढा, राजेंद्र कुमार, एसडीओ अजय वर्मा तथा सरकाघाट के एसडीओ शशि कांत शर्मा टीम के साथ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि आईपीएच मंत्री ने धर्मपुर को पेयजल योजना से हर हाल में जोड़ने के आदेश दिए हैं। लेकिन भोरंज की जनता ने किसी की नहीं सुनी। इस बीच भोरंज से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने आईपीएच के अधिकारियों को मौके से पानी पाइप उठाने का आदेश जारी किए, लेकिन अधिकारी वापस चले गए। पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला देवी ने कहा कि इस योजना से पहले ही भोरंज की जनता का गुजारा नहीं हो पा रहा है और मंत्री भोरंज के पानी को धर्मपुर ले जा रहे हैं। जोकि शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed