फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ब्लड डोनर डायरेक्टरी बनाएगी एनएसयूआई

ब्लड डोनर डायरेक्टरी बनाएगी एनएसयूआई

Wed, 03 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनर डायरेक्टरी बनाएगी एनएसयूआई
विज्ञापन

युवाओं व अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेेरित कर किया जा रहा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी(हमीरपुर)। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए एनएसयूआई छात्र संगठन ने नई शुरूआत की है। रक्तदान शिविर लगाने की बजाए एक ऐसा प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि किसी भी जरूरतमंद को उसके ग्रुप का रक्त मिल सके। जिला एनएसयूआई उपाध्यक्ष रुबल ठाकुर ने कहा कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं कि ब्लड बैंक में रक्त तो होता है लेकिन बिना किसी डोनर के जरूरतमंद को रक्त नहीं मिल पाता।

ऐसे में किसी भी जरूरतमंद को रक्त मुहैया करवाने के लिए एनएसयूआई द्वारा एक ब्लड डोनर डायरेक्टरी बनाई जा रही है। इसके तहत क्षेत्र के युवाओं व अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेेरित कर उनका पंजीकरण किया जा रहा है। उन लोगों की एक डायरेक्टरी बनाई जा रही है जो कि स्वेच्छा से किसी भी समय रक्तदान करने के लिए तैयार होंगे। कार्यक्रम के तहत बड़सर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 250 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। आने वालेे समय में इस संख्या को 2000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही इस डायरेक्टरी को ब्लड बैंकों के साथ भी जोड़ा जाएगा। जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रुबल ने कहा कि पंजीकरण करवाने या खून की आवश्यकता होने पर मोबाइल नंबर 7018183813 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed