{"_id":"5a05ec204f1c1b3c3d8b6862","slug":"21510337568-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन शहर में पार्किंग की व्यवस्था की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन शहर में पार्किंग की व्यवस्था की जाए
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन शहर में नहीं पार्किंग की सुविधा
ब्रिलियंट क्लब ने उठाई पार्किंग बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पार्किंग की समस्या को लेकर ब्रिलियंट क्लब नादौन के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नादौन शहर में पार्किंग की सुचारु व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को एनएच के किनारे खड़ा करना पड़ता है, जिसका खामियाजा चालकों को चालान के रूप में भुगतना पड़ता है। क्लब के प्रधान राजेश्वर सिंह, शम्मी, संदीप अवस्थी, राजीव, यशपाल, विवेक, अरविंद व मनोरंजन आदि ने बताया कि लोगों को मजबूर होकर अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। प्रशासन की ओर से पार्किंग के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान चिन्हित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिनों में तो इंद्रपाल चौक से ब्यास पुल तक भारी ट्रैफिक होता है। लोग अपने वाहनों को सड़क के किनारे ही खड़े करके खरीदारी करने चले जाते हैं और पुलिस प्रशासन द्वारा उन खड़े वाहनों के चालान काटे जाते हैं। पूर्व की भाजपा सरकार के समय में नादौन शहर में बस स्टैंड के साथ खरीड़ी मैदान में पर्यटन सूचना केंद्र एवं पार्किंग स्थल बनाने के लिए शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन सरकार बदलते ही यह योजना फाइलों में ही सिमटकर रह गई। लोगों ने शीघ्र ही प्रशासन से पार्किंग की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।