फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   21-year-old youth dies, one injured after bike slides into dho

Hamirpur (Himachal) News: ढो में बाइक फिसलने से 21 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

Sun, 07 Apr 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
ढो-कंज्याण मार्ग पर पेश आया हादसा, जांच मेें जुटी थाना पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत ढो-कंज्याण मार्ग पर ढो के समीप बाइक फिसलने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान रितिक (21) पुत्र रमेश चंद, गांव लल्यार, डाकघर बगवाड़ा, तहसील टौणीदेवी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। गत शनिवार आधी रात को करीब 11:30 बजे रितिक और दिनेश कुमार ढो-कंज्यांण मार्ग पर जा रहे थे। अचानक बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को भोरंज अस्पताल लाया गया। रितिक की नाजुक हालत को देखते ही चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया। यहां पर प्राथमिक जांच के बाद रितिक को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। रविवार को लल्यार गांव में दंगल का आयोजन प्रस्तावित था लेकिन हादसे के चलते दंगल भी स्थगित कर दिया गया। पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed