फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   21 infected including two students of Kutheda school, two died

कुठेड़ा स्कूल के दो विद्यार्थियों समेत 21 संक्रमित, दो की मौत

Sat, 13 Nov 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
21 infected including two students of Kutheda school, two died
हमीरपुर बाजार में बिना मास्क घूमते लोग। इससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के दो विद्यार्थियों समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 15, जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, उपमंडल नादौन और बड़सर की दो वृद्ध महिलाओं की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत 400 सैंपल जांचे गए। इनमें से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि छह आटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, 12 नवंबर को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल हुई नादौन के सेर गांव की 70 वर्षीय महिला ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि बड़सर के रोपा गांव की 80 वर्षीय महिला तीन नवंबर को बड़सर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर हुई थी। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सीएमओ ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना नियमों का पालन करें और निर्धारित अवधि में कोरोना की वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed