{"_id":"5cdc4408bdec22074b0a92b3","slug":"201557939208-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन अस्पताल में थायराइड टेस्ट व जनरेटर की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन अस्पताल में थायराइड टेस्ट व जनरेटर की सुविधा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में थायराइड टेस्ट और जनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाने की लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है। क्षेत्र के मुकेश, विनय, राजेश, विवेक, किशोरी लाल, चमन लाल, रजनीश, विनोद, राकेश, जीवन, मनोज आदि ने कहा कि गलोड़ अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है लेकिन, नादौन अस्पताल में रोगियों की संख्या अधिक होने पर भी लोगों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। नादौन अस्पताल में विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि थायराइड से पीड़ित रोगियों को निजी प्रयोगशालाओं में अधिक पैसे खर्च करके यह टेस्ट करवाना पड़ रहा है। नादौन अस्पताल में जनरेटर की सुविधा भी नहीं है। अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोमबत्तियों और मोबाइल की टॉर्च का प्रयोग करके रोगियों का उपचार करने के लिए कर्मचारियों को मजबूर होना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है जब बिजली चले जाने पर किसी दुर्घटना में घायल पीड़ित का उपचार करना होता है। उस समय केवल मोमबत्तियों और मोबाइल टॉर्च का ही सहारा कर्मचारियों और चिकित्सकों को लेना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इन समस्याओं के हल की मांग की है।