Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पड़ोसी राज्यों में छात्रों के पलायन को रोकने के लिए करने होंगे सुधार : प्रो. बंसल

पड़ोसी राज्यों में छात्रों के पलायन को रोकने के लिए करने होंगे सुधार : प्रो. बंसल

Sat, 11 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय एवं हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इस्ट्ीटयूशन्स के सौजन्य से शनिवार को नैक (नेशनल असस्मेंट एंड एक्रीडिशन काउंसिल) और परीक्षा सुधार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति एचपीटीयू हमीरपुर प्रो. एसपी बंसल रहे। जबकि, मुख्य वक्ता उपसलाहकार नैक डा. देवेंद्र कावड़े रहे। प्रो. बंसल ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि हमें अभी बहुत से सुधार करने की जरूरत है ताकि, पड़ोसी राज्यों में प्रदेश के छात्रों के पलायन को रोका जा सके। साथ ही छात्रों की जरूरतें हमारे राज्य के संस्थान पूरी करें। इसमें हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर एवं सभी संस्थानों को एक दूसरे का पूरक बनकर कार्य करना होगा। हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। प्रदेशभर के 20 कॉलेजों ने नैक की संबद्धता के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

तकनीकी विश्वविद्यालय इसी वर्ष से अपनी आंतरिक रैंकिंग शुरू करने जा रहा है। जिसमें राज्य के सभी संबंधित संस्थानों की ग्रेडिंग की जाएगी। जो संस्थान प्रथम स्थान पर रहेगा, उसे हर वर्ष सम्मानित किया जाएगा। प्रो. बंसल ने कहा कि कुशलता विकास के लिए 35 कोर्स की एक बास्केट तैयार की गई है और प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रत्येक संस्थान को अधिकतम पांच कोर्सिस लेने की छूट रहेगी। इससे स्थानीय स्तर पर सभी क्षेत्रों में छात्रों की निपुणता का विकास संभव होगा।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र कावड़ ने सभी प्रतिभागियों को नैक की विस्तृत जानकारी दी। इसमें आने वाली चुनौतियों एवं उसके समाधान के बारे में बताया। कार्यशाला में प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त सभी संस्थानों के 69 निदेशक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, अधिष्ठाता योजना प्रो. विनय चौहान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुनील वर्मा, प्रो. सुदेश गर्ग, प्रो. आरके अवस्थी, प्रो. तिवारी, प्रो. रजनीश गौतम, प्रो. विनोद कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed