{"_id":"5cae32eebdec22140559c164","slug":"201554920174-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों से सरकारी में छात्रों की दाखिल प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों से सरकारी में छात्रों की दाखिल प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन में वृद्धि करने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से अपने-अपने स्तर पर चलाए गए अभियान ने अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है। निजी स्कूलों के छात्र सरकारी स्कूलों में आना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में इस बार 25 से अधिक छात्र निजी स्कूलों से आए। प्रधानाचार्य बृजलाल ने कहा कि स्कूल में नामांकन को बढ़ाने के लिए स्कूल स्टाफ सदस्यों ने संपर्क अभियान शुरू किया। इसके लिए जगह-जगह पर पाठशाला की उपलब्धियों और गतिविधियों के पोस्टर लगाए गए।
इसके साथ लोगों को पंफ्लेट भी बांटे गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि अभियान के दौरान स्कूल के अध्यापकों ने घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क किया और पाठशाला की उपलब्धियों को उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि पाठशाला में कक्षा छठी से दसवीं तक हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पाठशाला में वोकेशनल कोर्स भी शुरू किए गए हैं। अध्यापकों ने कक्षाबार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इनके माध्यम से बच्चों की अनुपस्थिति, गृह कार्य और प्रगति रिपोर्ट से अभिभावकों को लगातार पूरे वर्ष अवगत करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता पाठशाला में अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष रूप से अपना योगदान दे रही है। इसके लिए प्रधानाचार्य ने अध्यापकों को बधाई दी।