{"_id":"5c34dc08bdec2256d8788fb2","slug":"201546968072-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत अमरोह पंचायत के सीहल गांव में चल रहे जवाहर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर प्रिंसिपल पुरुषोत्तम गुलेरिया, स्टाफ सदस्य, ग्रामीणों एवं बच्चों के अभिभावकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गानों पर छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से..., एक दूनी दो दो दूनी चार. छोटी छोटी बातों में बट गया संसार..., आई लव माय इंडिया सहित दर्जनों गानों से छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठे मुख्य अतिथि के साथ साथ स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बताया कि स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर के दौरान विभिन्न पायदान पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र राणा ने अपनी ओर से स्कूल को 10,000 हजार रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों नेहा, प्रियंका, कशिश, कृतिका, अंकिता, शुभम, रमन, अनिकेत, पल्लवी, चांदनी, राघव, अखिल और सुमित समेत अन्य छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर जगदीश ठाकुर, बुद्धि सिंह, ओम प्रकाश्, वासुदेव, धर्म सिंह के साथ साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।