फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   केंद्र सरकार के खिलाफ

केंद्र सरकार के खिलाफ

Thu, 15 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन संबंधित सीटू ब्लॉक हमीरपुर इकाई की बैठक कार्यालय ज्योति बसु भवन हमीरपुर में हुई। इसमें निर्माण मजदूरों से जुड़े मुद्दों और केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में चर्चा हुई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस तरीके से देश में मोदी सरकार जनता विरोधी नीतियां लागू कर रही है, उससे जनता में रोष बढ़ा है। मोदी सरकार लगातार श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है। सरकार श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों को शोषण की ओर बढ़ा रही है। जिसके चलते मोदी सरकार ने इन 4 सालों में जनता को जनविरोधी, मजदूर विरोधी और देश विरोधी होने का एहसास करवाया है। इस सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करके अच्छे दिनों के नाम पर जनता को ठगा है। जिसके चलते आम जनमानस और मजदूरों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन

निर्माण मजदूरों को कल्याण बोर्ड की तरफ से मिलने वाले वाशिंग मशीन, सोलर लाइट, इंडक्शन हीटर, साइकिल को सरकार ने बंद कर दिया है। जिससे हजारों मजदूर इन लाभों से वंचित हो गए हैं। बैठक को जिला अध्यक्ष प्रताप राणा, सीटू जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, जिला सचिव सुरेश राठौर, अनिल मनकोटिया, भवन निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव रंजन शर्मा ने भी संबोधित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि 8 जनवरी 2019 को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हमीरपुर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें हमीरपुर ब्लॉक से 5000 लोग इस रैली में शामिल होंगे। सीटू और अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से 8 और 9 जनवरी 2019 को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed