{"_id":"5bec58a8bdec22699d5ad96f","slug":"201542215848-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर...लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर...लूटी वाहवाही
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। अरविंदो घोष पब्लिक स्कूल ताल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत ताल के उपप्रधान जय चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्याध्यापक विरेंद्र कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि को स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल को 11000 हजार रुपये दिए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लें। समारोह में गांधी राम, सतपाल पटियाल, रिशी राम आदि मौजूद रहे।