फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस माह मिलेंगे स्मार्ट फोन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इस माह मिलेंगे स्मार्ट फोन

Fri, 12 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब हाईटेक होनी जा रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस माह स्मार्ट फोन मिलेंगे। जिले में 1351 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह स्मार्ट फोन प्रदान किए जाएंगे। फोन पर कार्यकर्ताओं की ओर से कुपोषण सहित अन्य जानकारियां अपलोड की जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को समय सीमा पर यह जानकारियां उपलब्ध करवानी होंगी।
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन समय पर हो रहा है या नहीं इस पर नियंत्रण होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से समय-समय पर केंद्रों से विभिन्न जानकारियां मांगी जाती है। इंटरनेट सुविधा न होने से यह जल्द प्राप्त नहीं हो पाती हैं। स्मार्ट फोन से सभी अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्र की डिटेल ऑनलाइन भर सकती हैं। इसके बाद देश, प्रदेश और जिले का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन रिकॉर्ड को चेक कर सकता है। आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों की पूरी जानकारी, उनको मिलने वाला पौष्टिक आहार, न्यूट्रीशियन सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को खेल-खेल में पढ़ाने, परिवार ब्योरा, केंद्रों में औचक निरीक्षण आदि जानकारियों इसमें भरनी होंगी। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर बिरला ने कहा कि इस माह तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फोन पर केंद्र की सभी जानकारियां भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed