{"_id":"5babc15b867a557fe3048f84","slug":"201537982811-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ई-वे बिल सामान लाने पर काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ई-वे बिल सामान लाने पर काटा चालान
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने बिना ई बिल अपडेट किए माल को हमीरपुर ले जा रहे एक वाहन को जब्त कर करीब 50,140 रुपये जुर्माना लगाया है। ईटीओ नादौन संजीव कुमार ने आम निरीक्षण के दौरान बुधवार सुबह स्थानीय बस अड्डा पर धर्मशाला से हमीरपुर जा रहे एक वाहन को रोका और चालक को कागजात दिखाने को कहा लेकिन, चालक पूरे कागज नहीं दिखा सका। चालक करीब 200000 का सामान हमीरपुर ले जा रहा था। पूरे कागज न दिखा पाने के कारण संजीव कुमार ने वाहन और सामान को कब्जे में ले लिया। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने पर कंपनी पर 50140 का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में ईटीओ संजीव कुमार ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने पर यह जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन