{"_id":"5ab6859b4f1c1bb9758b72a4","slug":"201521911195-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार कर्मचारियों का कर रही उत्पीड़न : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार कर्मचारियों का कर रही उत्पीड़न : सुक्खू
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को भदरोल, कमलाह, करौर और बदारन पंचायत में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि घर के पास कार्यरत कर्मियों का बदले की भावना से दूरदराज तबादला किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री तो तबादला नेता बन गए हैं। कर्मचारियों को घर बुलाकर तबादलों की धमकियां देने में डटे हैं। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी चंद, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुनील शर्मा, करौर पंचायत प्रधान राजीव सोनू, दिलवाग सिंह, अजय कुमार, कमलेश कुमार, आजाद, शोंकी, खुशहाल, जय सिंह, रमेश जरियाल, बलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन