{"_id":"5ab3e28b4f1c1b01768b6b20","slug":"201521738379-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अधिकारियों को दिखा रहे तबादले का डर : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अधिकारियों को दिखा रहे तबादले का डर : सुक्खू
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत गाहली में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक पर तीखा हमला किया। सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक सत्ता के नशे में चूर हैं और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को तबादले का डर दिखाकर धमकाने में लगे हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक को अहम में डूबने की बजाय विकास कार्य करवाने चाहिए। भाजपा नेता पूर्व सरकार के समय शुरू हुए कार्यों को भी रुकवा रहे हैं।
सुक्खू ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व विधायक ने सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत काम करवाने की कोशिश की तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करने से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की हरकतों से कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, गलोड़ के अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद, गाहली पंचायत प्रधान कपिल कुमार, हड़ेटा पंचायत प्रधान संजय शर्मा, लहड़ा पंचायत प्रधान कमलजीत, देवी दास, कृष्ण कुमार, भागीरथ कौशल, रिपन, सुनीता, पुष्पा, सुरजीत, दिलीप, रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।