फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीजेपी को पड़े साढ़े तीन हजार पोस्टल बैलेट्स

बीजेपी को पड़े साढ़े तीन हजार पोस्टल बैलेट्स

Sat, 23 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी को पड़े साढ़े तीन हजार पोस्टल बैलेट्स
विज्ञापन

विस चुनाव में कांग्रेस को दो हजार से करना पड़ा संतोष
आर्मी और सर्विस वोटरों का बीजेपी के पक्ष में दिखा रुझान
गलत कोड बार के कारण साढ़े ग्यारह सौ पोस्टल बैलेट्स रद्द
18 कर्मचारियों ने नोटा दबाकर सभी प्रत्याशियों को दिखाया अंगूठा
नादौन में कांग्रेस प्रत्याशी सुक्खू को बीजेपी के मुकाबले मिले 718 मत
प्रवीण कुमार
हमीरपुर। सेना समेत अन्य सर्विस वोटरों ने बीजेपी के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान किया है। प्रदेश में अगर बीजेपी 44 सीटें लेकर सरकार बनाने जा रही है तो इसमें सर्विस वोटरों की अहम भूमिका रही है। अकेले हमीरपुर में ही साढ़े तीन हजार पोस्टल बैलेट्स बीजेपी के पक्ष में पड़े हैं। जबकि जिला में कांग्रेस को महज दो हजार पोस्टल बैलेट से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा करीब साढ़े ग्यारह सौ पोस्टल बैलेट्स गलत कोडिंग के कारण रद्द हुए हैं।
वहीं जिला में 18 सर्विस वोटरों ने नोटा का बटन दबाकर यह स्पष्ट किया है कि वह चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशियों में कोई रुचि नहीं रखते हैं। हालांकि विधानसभा क्षेत्र नादौन में कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हलके में सर्वाधिक 718 मत मिले हैं। जबकि बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को महज 513 मत सर्विस वोटरों से मिले हैं। नादौन में सर्विस वोटरों का रुख शायद बीजेपी प्रत्याशी भांप नहीं पाए, जिसके वजह से उन्हें कम वोट मिले हैं। अकेला हमीरपुर सदर क्षेत्र ऐसा है जहां पर सर्विस वोटरों ने सौ फीसदी मत डाला है। जबकि शेष चार क्षेत्रों में सर्विस वोटरों ने 80 से 90 फीसदी मतदान किया है।
विज्ञापन


पांच विस क्षेत्रों में यह रही सर्विस वोटरों की स्थिति-
विस क्षेत्र भोरंज में 1400 सर्विस वोटर हैं। इसमें से 860 मत बीजेपी प्रत्याशी कमलेश कुमारी और कांग्रेस के सुरेश कुमार को महज 332 मत मिले हैं जबकि नोटा को 7 वोट मिले। भोरंज में 178 पोस्टल बैलेट्स रद्द हो गए। इसी तरह सुजानपुर सीट में कुल 1521 मतों में से बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल को 739 मत, राजेंद्र राणा को 320, नोटा को 2 मत मिले हैं जबकि 401 पोस्टल बैलेट्स रद्द हुए हैं। हमीरपुर सदर में 984 में से बीजेपी के नरेंद्र ठाकुर को 670, कांग्रेस के कुलदीप पठानिया को 274, नोटा को 1 पोस्टल बैलेट्स पड़े। यहां एक भी पोस्टल बैलेट्स रद्द नहीं हुआ। इसी तरह नादौन में 1499 सर्विस वोटरों में से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री को 513, कांग्रेस के सुखविंद्र सिंह सुक्ख को 718, नोटा को 2 पोस्टल बैलेट्स पड़े जबकि 241 पोस्टल बैलेट्स रद्द हुए हैं। बड़सर विस क्षेत्र में 1586 में से बीजेपी प्रत्याशी बलदेव शर्मा को 768, कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल को 403, नोटा को 6 पोस्टल बैलेट्स पड़े जबकि 337 पोस्टल बैलेट्स रद्द हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सर्विस वोटरों ने नोटा को डाला वोट
जिला निर्वाचन तहसीलदार दीपक महाजन ने कहा कि हमीरपुर जिला में बीजेपी को 3550 पोस्टल बैलेट्स और कांग्रेस को 2047 पोस्टल बैलेट्स मिले हैं। इसके अलावा 1157 पोस्टल बैलेट्स तकनीकी खामियों के कारण रद्द हुए हैं। वहीं 18 सर्विस वोटरों ने नोटा को वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed