{"_id":"60f43c668ebc3e6d6467a037","slug":"20-thousand-bowed-their-heads-in-diyotsiddha-hamirpur-hp-news-sml377333949","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर भारी बाबा के प्रति आस्था, दियोटसिद्ध में 20 हजार ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर भारी बाबा के प्रति आस्था, दियोटसिद्ध में 20 हजार ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। कोरोना महामारी पर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी है। दियोटसिद्ध मंदिर में शनिवार रात और रविवार दिन को रिकॉर्ड 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद मंदिर खुलने पर यह सबसे अधिक संख्या है। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा है। इस कारण श्रद्धालु शनिवार रात को ही बाबा की नगरी पहुंचे और रात को ही कतारों में लगकर बाबा के दरबार में माथा टेका।
रविवार सुबह बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई और पूरा दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवाशहर के दिलजोत सिंह तीसरी बार रेंग कर गुफा दर्शनों के पहुंचे और माता की बीमारी ठीक करने की मन्नत मांगी। ज्येष्ठ रविवार होने के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही और परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
पुरुष श्रद्धालुओं को नजदीक से गुफा दर्शन करने के लिए मंदिर प्रशासन में विशेष प्रबंध कर रखे थे। दूसरी तरफ महिला श्रद्धालुओं ने पास में बने चबूतरे से बाबा की गुफा के दर्शन किए। कोरोना नियमों का पालन करने के लिए स्वयं मंदिर अधिकारी मंदिर परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरो के ऊपर नजर गड़ाए रहे। सुरक्षाकर्मियों को भी कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए थे।
सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। कई श्रद्धालु कोरोना नियमों को दरकिनार कर भी मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शनिवार रात और ज्येष्ठ रविवार के दिन को 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। नियमों का पालन करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।