फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 students selected for the state level children's fair

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय बाल मेले के लिए 20 विद्यार्थी चयनित

Sun, 28 Dec 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
20 students selected for the state level children's fair
डाइट गौना करौर में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत संस्थान - फोटो : poni news
कांगू(हमीरपुर)। जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूल बाल मेले का आयोजन डाइट गौना में किया गया। मेले के शुभारंभ पर प्रवक्ता सुनील कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस जिला स्तरीय बाल मेले में 20 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बाल मेले के लिए गया। मेले में छह शिक्षा खंडों से 180 विद्यार्थियों ने 18 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राथमिक विंग में म्यूजिकल चेयर में सत्यम प्रथम, स्पून रेस में देव, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग में वंशिका, फैंसी ड्रेस में रुहानिका, एकल गायन में नीतीश, एकल नृत्य में रुहानिका, समूह नृत्य में वेदांशी एवं सहयोगियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अपर प्राथमिक विंग की भाषण प्रतियोगिता में रितेश प्रथम, प्रश्नोत्तरी में आराध्य, परव, कार्तिक, कैरम में गौरव, साइंस प्रोजेक्ट व टीएलएम प्रदर्शनी में नैतिक, एकल गान में मोहित, एकल नृत्य में प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौवीं से बारहवीं कक्षा श्रेणी की भाषण प्रतियोगिता में रुचिका प्रथम, प्रश्नोत्तरी में वेदांत, कैरम में अजय कुमार, विज्ञान प्रोजेक्ट व टीएलएम प्रदर्शनी में इमरान, समूह नृत्य में कन्या स्कूल नादौन, नाटक प्रतियोगिता में राहुल एवं सहयोगियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। मेले के जिला समन्वयक रणजीत सिंह ने कहा कि मेले में 180 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed