फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 hours card activation in Medical College Hamirpur, medicines will be available for 24 hours

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 20 घंटे कार्ड एक्टिवेशन, 24 घंटे मिलेंगी दवाइयों

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 hours card activation in Medical College Hamirpur, medicines will be available for 24 hours
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निशुल्क दवाई काउंटर पर दवाइयां लेने के खड़े मरीज व तीमारदार। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में हिमकेयर और आयुष्मान कार्डधारकों को दिन में 20 घंटे कार्ड एक्टिवेशन और 24 घंटे निशुल्क दवाइयों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कार्डधारक मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 24 घंटे सेवाएं देने के लिए व्यवस्था की है। इसके लिए क्रमवार कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। शुक्रवार शाम अस्पताल में कावासाकी बीमारी और पोस्ट कोविड समस्या से पीड़ित एक बच्चे की जिंदगी बचाने में हिमकेयर कार्ड ने मदद की। गरीब परिवार के इस बच्चे को हिमकेयर से करीब डेढ़ लाख रुपये का टीका निशुल्क लगवाया है। बाजार में इस टीके की एक शीशी की कीमत करीब 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन

इस टीके की ऐसी दस शीशियां इस बच्चे को लगी हैं। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। हिमकेयर में गरीब परिवार को यह टीका निशुल्क उपलब्ध हुआ है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक माह में हिमकेयर और आयुष्मान कार्डधारक औसतन साढ़े पांच सौ मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन्हें निशुल्क दवाइयां और उपचार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन से सुबह सात से नौ बजे और शाम सात से नौ बजे के चार घंटों को छोड़ बाकी बीस घंटे मरीजों के कार्ड एक्टिवेट करवाने की सुविधा मिल रही है। कार्डधारकों को दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध करवाई जाती हैं। चाहे मरीज का कार्ड रात को एक बजे एक्टिवेट हो या दिन में, दवाइयां 24 घंटे दी जा रही हैं।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान कार्डधारकों को 24 घंटे दवाइयों की सुविधा दी जा रही है। माह में औसतन साढ़े पांच सौ कार्डधारक मरीजों को निशुल्क उपचार अस्पताल में हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के उपचार के लिए शुक्रवार शाम को डेढ़ लाख का इंजेक्शन हिमकेयर कार्ड के तहत निशुल्क दिया है।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के हिमकेयर व आयुष्मान काउंटर पर कार्ड एक्टिवेट करवाते तीमारदार।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के हिमकेयर व आयुष्मान काउंटर पर कार्ड एक्टिवेट करवाते तीमारदार।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed