{"_id":"68c9c5fb42d9a6712d0b81b4","slug":"197-skills-did-not-leave-the-register-on-the-inspire-award-standard-portal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-166945-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर 197 स्कूलों ने नहीं करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर 197 स्कूलों ने नहीं करवाया पंजीकरण
Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 197 निजी और सरकारी स्कूलों ने पंजीकरण नहीं करवाया है। इन स्कूलों के किसी भी विद्यार्थी ने योजना के तहत मॉडल बनाने के लिए आइडिया नहीं दिया है।
जिलेभर से यूडाइज पोर्टल पर 353 निजी और सरकारी स्कूल पंजीकृत हैं। 353 में से 277 स्कूलों ने इंस्पायर पोर्टल पंजीकरण करवाकर विद्यार्थियों के आइडिया भेज दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
पूर्व में विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण के साथ आवेदन के लिए 15 सितंबर तक का समय तय दिया गया था, लेकिन अब विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तिथि को 30 तक बढ़ा दिया गया है। इससे निजी कारणों से आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थी ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण और इंस्पायर मानक मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
योजना का लाभ छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी उठा सकते हैं। सरकारी और निजी स्कूलों के पांच-पांच विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें तीन विद्यार्थी छठी से 10वीं और दो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के होने चाहिएं। योजना में विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते हैं।
इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी नई सोच को आगे रख सकते हैं। नया और बेहतरीन विचार देने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को अपने विचार को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि विद्यार्थियों के खाते में डाली जाएगी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
कोट
197 स्कूलों ने इंस्पायर आवार्ड मानक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है। योजना के तहत अभी तक 929 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया जमा करवाए हैं। शेष स्कूल भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं, ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने में दिक्कत न हो।
-राजेश गौतम, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, हमीरपुर