{"_id":"5cdc440bbdec220710357c56","slug":"191557939211-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरोह में पेड़ से गिरकर वृद्ध व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरोह में पेड़ से गिरकर वृद्ध व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत संगरोह गांव में एक वृद्धि व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। व्यक्ति डाक विभाग से पोस्ट मास्टर के पद से सेवानिवृत्त था। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह गांव के रोशन लाल (72) पुत्र गोरख राम बुधवार सुबह सात बजे अकेले ही पशुओं को चारा लाने खेतों की ओर चला गया। वह खेत के किनारे शहतूत के पेड़ पर चारा काटने के लिए चढ़ गया। पेड़ खेत के किनारे ढांक पर था। पेड़ से खेत की ऊंचाई करीब 16 फीट थी।
चारा काटते समय रोशन लाल ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। पेड़ से गिरने पर उसके सिर पर काफी चोटें आईं। परिजन उनका घर पर इंतजार कर रहे थे। खेत में गए हुए रोशन को करीब डेेढ़ घंटा हो गया था। इसके बाद घर से पोता दादा को देखने के लिए गया तो पोते ने देखा कि दादा पेड़ से गिर कर खेत में बेसुध पड़ा था। पोते ने इसकी सूचना घर पर दी। सूचना मिलने के बाद परिजन खेत की तरफ दौड़े और उसे वहां से अस्पताल ले गए लेकिन, रास्ते में ही रोशन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना अवाहदेवी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस चौकी अवाहदेवी प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।