Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मतदान के लिए केवल आधार कार्ड मान्य नहीं

मतदान के लिए केवल आधार कार्ड मान्य नहीं

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के संचालन के लिए नियुक्त महिला एवं विशेष अधिकारियों को सोमवार को हमीरपुर स्थित पंचायत समिति हाल में निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तमाम सामान्य एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिला अधिकारियों और 8 विशेष श्रेणी के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सहायक निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर शशिपाल नेगी ने चुनावी प्रक्रिया की बारीकियों की अधिकारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। मतदान दल गठित होने के पश्चात अधिकारियों को उनके दल के अधिकारियों से भी अवगत करवाया गया तथा उन्हें 16 मई को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में होने वाली आगामी चुनावी रिहर्सल के लिए उक्त तिथि को सुबह 10 बजे उपस्थित होने के भी निर्देश दिए गए। जिलास्तरीय मुख्य प्रशिक्षक विजय चौहान ने उपस्थित पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण रूप से सामान्य एवं तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर नोडल अधिकारी गोपाल चौहान, किशोर ठाकुर, राजेश शर्मा, अरुण कतना, संजय धीमान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इनसेट-
मतदान के लिए इन दस्तावेजों को किया जा सकता है प्रस्तुत
प्राथमिक तौर पर मतदाता पहचान पत्र (ऐपिक) पहचान के दस्तावेज के रूप में स्वीकार्य होगा। किसी मतदाता के पास यह दस्तावेज न होने पर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित अन्य 11 दस्तावेज मान्य होंगे। जिनमेें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आईडेंटी कार्ड (फोटो सहित), बैंक की पास बुक, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, पेंशन डाक्यूमेंट, ऑफिशियल आईडेंटिटी कार्ड जो कि एमएलए/एमपी का दिया हो तथा आधार कार्ड इत्यादि मान्य होंगे। यदि मतदाता के पास ऐपिक कार्ड मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह पोलिंग स्टेशन पर उपरोक्त डॉक्यूमेंट में से कोई एक लेकर अवश्य जाएं तथा मतदान में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed