फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाषण प्रतियोगिता में अभय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

भाषण प्रतियोगिता में अभय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Sat, 01 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में बच्चों को एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू, बाल स्कूल हमीरपुर, डिडवीं, मनोह, डीडीएम साईं कॉलेज कल्लर, राजकीय महाविद्यालय धनेटा, बड़ा, रैल, त्रिशा कॉलेज ऑफ एजूकेशन, दंगड़ी, एसवीएन कॉलेज ऑफ एजूकेशन तरक्वाड़ी, एसवीएन इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, ब्राइट सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे, परमार्थ इंटरनेशनल सीबीएसई स्कूल कक्कड़ियार, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ सोसाइटी ऑफ हिली वेलफेयर, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, हिम पब्लिक स्कूल हीरानगर और विकासनगर, नालंदा शिक्षण संस्थान झनियारी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, डीएवी भड़ोली, जोलसप्पड़ स्कूल, गौना करौर, कक्कड़, कुटियारा, लिली लिटल फ्लावर स्कूल रंगस, कोटला कल्लर, ग्रीन वैली स्कूल जाहू, राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से मां ज्वाला तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान जलाड़ी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण में अभय पराशर प्रथम, अभिषेक दूसरे और विनय तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, अंजना दूसरे और रजनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग ने नकद इनाम दिए। इस अवसर पर खंड चिकित्साधिकारी डा. अशोक कौशल और स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा ने उपस्थित छात्रों को एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed