{"_id":"5bdf191fbdec2269b642a704","slug":"191541347615-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अनुराग ठाकुर ने नवाजे न्यू ईरा के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अनुराग ठाकुर ने नवाजे न्यू ईरा के मेधावी
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके साथ विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्यातिथि ने स्कूल में एचपीसीए की ओर से निर्मित क्रिकेट अकादमी का लोकार्पण किया। समारोह में स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्रों ने पंजाबी, पहाड़ी, नाटी इत्यादि गानों पर खूब धमाल मचाया। प्रधानाचार्य अमित ठाकुर ने कार्यक्रम के अंत में वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इसमें स्कूल और छात्रों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। स्कूल के 20 छात्रों का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ है। इसके साथ ही पांच छात्रों का चयन सांसद भारत दर्शन योजना के लिए किया गया है। मुख्यातिथि ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल और दोपहिया वाहनों से दूर रखने का आह्वान किया। इस दौरान सांसद ने भविष्य में न्यू ईरा स्कूल में शूटिंग रेंज खोलने का भी आश्वासन दिया। वहीं कमलेश कुमारी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया और छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।