{"_id":"5bddde63bdec2269bb42014a","slug":"191541267043-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी के सात पदों के लिए साक्षात्कार 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी के सात पदों के लिए साक्षात्कार 15 को
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के कार्यालय में शारीरिक अध्यापकों के सात पदों (बैचवाइज) के लिए 15 नवंबर को सुबह दस बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए रोजगार कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है और वह पदों के लिए पात्रता रखता है तो वह निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकता है। सात पदों में सामान्य वर्ग के पांच, ओबीसी (आईआरडीपी) का एक और एसटी का एक पद भरा जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं, बारहवीं के प्रमाण पत्र, संबंधित डिप्लोमा, जाति और कैटागिरी प्रमाण पत्र, रोजगार रजिस्ट्रेशन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होगा बाद में उसकी इन पदों के लिए उम्मीदवारी मान्य नहीं होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर देशराज भड़वाल का कहना है कि 15 नवंबर को सुबह दस बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि कॉल लेटर जारी किए गए हैं, अगर किसी को कॉल लेटर नहीं मिलता है और वह पदों के लिए पात्रता रखता है तो साक्षात्कार में भाग ले सकता है।