फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में डेंगू का कहर, तीन नए मामले आए सामने

हमीरपुर में डेंगू का कहर, तीन नए मामले आए सामने

Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बिलासपुर के बाद अब हमीरपुर में भी डेंगू का कहर शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मंगलवार को डेंगू के तीन और मरीज भर्ती हुए हैं। इससे पूर्व बीते सप्ताह अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हुए थे। जबकि बीते एक माह में अस्पताल में जांच के दौरान नौ लोगों में डेंगू पाया गया है। जिला में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को अस्पताल में बुखार, जोड़ों में दर्द और शरीर में ऐंठन की शिकायत लेकर पहुंचे दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों का जब खून टेस्ट किया गया तो वे डेंगू से पीड़ित पाए गए। इस पर चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

इन तीन मरीजों में से दो मरीज उपमंडल भोरंज और एक मरीज उपमंडल बड़सर से संबंध रखने वाला है। वहीं बीते सप्ताह अस्पताल में भर्ती हुए तीन मरीजों में से दो का उपचार चला हुआ है, जबकि एक मरीज ठीक हो गया है। वहीं पूरे माह में नौ लोगों में जांच के बाद डेंगू पाया गया है। डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों के कारण जिला के लोगों में भी हड़कंप है। अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के मामलों में से अधिकतर बाहर के प्रदेशों से बीमार होकर घर आए हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के एमडी डॉ. भावेश का कहना है कि मंगलवार को दो भाइयों सहित तीन लोगों को डेंगू के लक्षण पाए जाने पर भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जबकि अस्पताल में डेंगू दो मरीज पूर्व के दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed