फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर की सड़कों का शीघ्र होगा विस्तारीकरण : धूमल

सुजानपुर की सड़कों का शीघ्र होगा विस्तारीकरण : धूमल

Wed, 12 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर की सड़कों का शीघ्र होगा विस्तारीकरण : धूमल
विज्ञापन

गुब्बर में मंडल किसान मोर्चा के किसान सम्मेलन में शिरकत की
किसान मोर्चा के सदस्यों ने हल भेंट कर पूर्व सीएम को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के गुब्बर में बुधवार को मंडल किसान मोर्चा ने किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। धूमल ने उपस्थित जनसभा को बताया कि कोट-चौरी-पटलांदर-सुजानपुर सड़क, टौणीदेवी -उहल -जंदडू -बीड़ बगेहडा सड़क तथा टौणीदेवी-उहल-कक्कड़-बजरोल-जंगल सड़क का शीघ्र ही विस्तारीकरण कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार से 67 करोड़ रुपये मंजूर करवा लिए हैं। 2008 में पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी की योजना चलाई थी। बाद में यह सब्सिडी बढ़ा कर 90 प्रतिशत कर दी। पॉलीहाउस योजना का लाभ लेकर बेमौसमी सब्जी के सालाना कारोबार को 250 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2250 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का काम प्रदेश के किसानों ने किया। धूमल ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक किसान जैविक कृषि को अपनाएं और पशुपालन भी करें। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के सदस्यों ने हल भेंट कर पूर्व सीएम को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, कैप्टन रणजीत सिंह, अंकुश दत्त शर्मा, अर्जुन सिंह राणा, अनिल ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, पृथी सिंह चौहान, रवि कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, ज्योति ठाकुर, सुमन अटवाल सहित स्थानीय पंचायत प्रधान व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed