{"_id":"5b78233642c79246627aa816","slug":"191534599990-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल महिला आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल महिला आईजीएमसी रेफर
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती जाहू से हौड़ जाने वाले सड़क के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुई महिला को चिकित्सकों ने हमीरपुर से शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां पर महिला की हालत गंभीर है।
तीन दिन पहले जाहू से सुलगवान की ओर जा रहे मोटरसाइकिल ने स्थानीय पंचायत के हौड़ गांव की निक्की देवी को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। निक्की देवी को घायल अवस्था में भोरंज और उसके बाद हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन, चिकित्सकों ने घायल महिला को गंभीर अवस्था में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला रेफर कर दिया है। जहां पर निक्की देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार विजय निवासी खुथड़ी तहसील भोरंज के खिलाफ मामला दर्ज करके मोटरसाइकिल और उसके कागजात जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि महिला का शिमला में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।