{"_id":"5b6ef3e74f1c1bde6d8b77ee","slug":"191533998055-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दडूही में भूमि सौदे को लेकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दडूही में भूमि सौदे को लेकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपमंडल हमीरपुर के तहत दडूही में करोड़ों रुपये की कीमती सरकारी जमीन को निजी लोगों को बेचने के आरोप लगाने वाले ग्रामीणों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले 8 अगस्त से 75 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की गई थी, जो शनिवार को खत्म हो गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दडूही के बुजुर्ग फिल्लू राम ने कहा कि जिला राजस्व विभाग और बंदोबस्त विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सरकारी जमीन को मलकीयती बना लोगों को बेच दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस मामले को ग्रामीणों ने साल 2012 में भी उजागर किया था। लेकिन उचित जांच न होने के चलते इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। फिल्लू राम ने कहा कि जिला राजस्व विभाग के अधिकारी शिमला में बैठे अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर गुमराह कर रहे हैं। जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मामले की जांच सीबीआई और अन्य किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाने की मांग की है, ताकि सच्चाई लोगों के सामने आए और दोषी अधिकारियों को सजा मिल सके।