फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब घर द्वार पर मिलेगी ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा

अब घर द्वार पर मिलेगी ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा

Fri, 06 Jul 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोगों को घर द्वार पर ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित मशीनें खरीद ली गई हैं। इसी माह से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य जांच अभियान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आरंभ किया जाएगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांच हजार गांवों को इस अभियान के तहत कवर किया जाएगा। सांसद ने शुक्रवार को नादौन उपमंडल की कश्मीर पंचायत में महिला मंडल के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सांसद अनुराग ने धनेटा में भी एक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गत चार सालों में करोड़ों रुपये के मेडिकल कॉलेज प्रदेश के लिए स्वीकृत किए हैं। हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में गत चार वर्षों से विकास की बयार बह रही है। सांसद अनुराग ने कामख्या मंदिर में निर्माण कार्य के लिए एक लाख की राशि सांसद निधि से स्वीकृत की। इसके साथ ही दैहली वाया नुग्रां में पुल के निर्माण के लिए फॉरेस्ट से क्लीयरेंस करवाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कश्मीर पंचायत के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कश्मीर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, पंचायत प्रधान सरला देवी, रिटायर्ड प्रिंसिपल ध्रुव राणा, महामंत्री पवन शर्मा, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह सहित एसडीएम दिले राम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed