फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   धूमल ने पंजाब और जालंधर को दी तरजीह : विक्रमादित्य

धूमल ने पंजाब और जालंधर को दी तरजीह : विक्रमादित्य

Mon, 12 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में सोमवार को आयोजित युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि हमीरपुर की जनता ने प्रेम कुमार धूमल को दो बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने प्रदेश के बजाय पंजाब और जालंधर के लोगों को तरजीह दी। विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचलियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार ने धारा 118 को प्रदेश में लागू किया था। इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं होगी। कांग्रेस आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर इसमें बदलाव का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री हो या कोई और जो व्यक्ति जमीनी स्तर पर काम करेगा वही चुनावों में जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन


सुजानुपर के कर्मचारियों को किया जा रहा तंग : राजेंद्र
विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव हारने के बाद विस में बदले की भावना से काम हो रहा है। यहां तक अनुबंध में काम करने वाले कर्मचारियों, लोनिवि, आईपीएच के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व बेलदारों और पुलिस विभाग के कांस्टेबल तक को नहीं बख्शा जा रहा। उन्होंने कहा कि चार साल पहले सांसद अनुराग ठाकुर ने अणु गांव गोद लिया था, लेकिन अभी तक एक पैसा भी खर्च नहीं किया। राणा ने चुटकी लेते हुए कहा कि चार साल में तो बच्चा गोद से नीचे उतर दौड़ना शुरू कर देता है।
विज्ञापन


जनता से माफी मांगें सांसद अनुराग : अभिषेक
युकां प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर रेल लाइन से लेकर सांसद आदर्श गांव तक, हर जगह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी से खुलासा हो गया है कि अणु कलां गांव में एक पैसे का काम नहीं हुआ। इसी तरह रेल लाइन पर भी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि सांसद को हमीरपुर की जनता से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed