{"_id":"5a53a4744f1c1b32198b5b11","slug":"191515431028-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत तबादला नीति बनाए सरकार : एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत तबादला नीति बनाए सरकार : एसोसिएशन
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जेई एंड एएई आईटीआई, डिप्लोमा/नॉन डिप्लोमा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक मजबूत तबादला नीति बनाई जाए। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में एक बार ही किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की पोस्टिंग होनी चाहिए ताकि बोर्ड में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ई. जेसी शर्मा सहित पदाधिकारियों रोहताश शर्मा, देवेंद्र कंवर, राम आसरा, तारा चंद भारती, लायक राम शर्मा, महेंद्र चौधरी, नरेंद्र पाठक, पवन सूद, किशोर शर्मा, अश्विनी राय सिंह, बीएस राणा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों इस मौके मौजूद रहे। उन्होंने बताया वे समस्याओं को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बोर्ड के एमडी जेपी काल्टा व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भी मिले हैं। उन्हें उनकी चिरलंबित मांगों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन