{"_id":"5a006a0f4f1c1bce408b4ff7","slug":"191509976591-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर और विकास नगर के दो दिनों तक चलने वाले वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ सिंथेटिक मैदान अणु में हुआ। खेल उत्सव में हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी निधि, ज्योति, बबिता व दीक्षा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथियों को विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, विद्यालय निदेशक पंकज लखनपाल, अकादमिक प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, प्राचार्य नैना लखनपाल, विनीता गुप्ता, समन्वयक चेतना कपूर व शशि वाला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पारूल व नीता सिंह ने स्वागत भाषण पढ़ा। ध्वजारोहण के पश्चात खिलाड़ी छात्रों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। प्रतियोगिताओं में लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अनिरुद्ध ने प्रथम, अग्रिम ने द्वितीय व परीक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, रिदिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अग्रिम ने प्रथम अक्षित ने द्वितीय व अभिषेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में लावण्या ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व दामिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद में निशांत ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय व सौरभ ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की लंबी कूद में लावण्या ने प्रथम, दामिनी ने द्वितीय व इशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की रिले दौड़ में अग्रिम ने प्रथम, निखिल ने द्वितीय व उदय ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की रिले दौड़ में इशिता, साक्षी, इशिका, नेहा ने प्रथम, रिया, अनामिका, तान्या, गीतांजलि ने द्वितीय व वंशिका, सुनैना, अंकिता व अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की गोला फेंक में साहिल ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय व विपुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की गोला फेंक मे दामिनी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व इशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि एलीमेंट्री व सीनियर विंग के छात्रों की प्रतियोगिताएं छह नवंबर को सुबह नौ बजे से आरंभ होंगी।