{"_id":"5c9e5a18bdec22140d56ac1e","slug":"181553881624-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरोह में छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरोह में छत से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहेदवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते संगरोह गांव निवासी एक वृद्ध महिला की छत से गिरकर मौत हो गई है। परिजन महिला को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर आए लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।
शुक्रवार दोपहर को संगरोह गांव निवासी सत्या देवी (75) पत्नी संसार चंद दोपहर का खाना खाने के बाद दोमंजिला घर की छत पर गई। इस दौरान महिला अचानक छत से आंगन में गिर गई। इससे महिला को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। परिजन गंभीर अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बेटे हैं। वहीं महिला के पति घर पर ही रहते हैं। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है।