फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अप्रैल से शुरू होंगे युवा और महिलाओं के सम्मेलन : सती

अप्रैल से शुरू होंगे युवा और महिलाओं के सम्मेलन : सती

Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। भले ही अभी तक भाजपा और कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन, सत्तारूढ़ भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटें पक्की करने के लिए कसरत तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की मैराथन बैठक हमीरपुर जिला के भोटा में एक होटल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे शुरू यह बैठक शाम साढ़े पांच बजे तक चली। जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से संगठन की फीडबैक ली और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि भाजपा अप्रैल माह से मंडल स्तर पर युवा सम्मेलनों, महिला सम्मेलनों और जिला परिषद स्तर पर सम्मेलनों के अलावा संसदीय क्षेत्र में दो बड़ी चुनावी रैलियों का आयोजन करेगी। इसके साथ ही स्टार प्रचारकों की होने वाली रैलियों पर भी चर्चा की गई। सत्तपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी सभी पदाधिकारी अपने-अपने विस क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्याशी को सभी विस क्षेत्रों में हर बूथ से बढ़त मिलनी चाहिए। जिसके लिए आज से ही सभी पार्टी के लिए अपना 100 फीसदी योगदान देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


वहीं, सतपाल सत्ती ने कहा कि स्टार प्रचारकों और बड़ी चुनावी रैलियों पर पार्टी हाईकमान ही फैसला लेगा। इसके साथ ही वह प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के लिए तीन-तीन नाम भेजने के सवाल को टाल गए और कहा कि इस बारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ही कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
बैठक में यह प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार, विधायकों में कमलेश कुमारी, नरेंद्र ठाकुर, बिलासपुर से जीतराम कटवाल, सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व एमएलए बलदेव शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र अत्री, प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारू, जिला अध्यक्ष हमीरपुर अनिल ठाकुर और मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान समेत 17 विस क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, संसदीय क्षेत्र विस्तारकों समेत करीब 50 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। लेकिन, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उनकी गैरहाजिरी इस संसदीय क्षेत्र में कई सवाल छोड़ गई। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ एक कार्यक्रम में थे। जिसके चलते हमीरपुर में आयोजित इस बैठक में भाग नहीं ले पाए। हालांकि उनके बेटे ने इस बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed