{"_id":"5c02cbb8bdec2241bb51d516","slug":"181543687096-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए दो गुटों में बंटे नादौन के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए दो गुटों में बंटे नादौन के लोग
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। मटौर-शिमला फोरलेन के विरोध और पक्ष में नादौन के बाशिंदे दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट के विरोध के बाद फोरलेन के पक्ष में आए लोगों ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक से मुलाकात कर इसकी सहमति जताई है। नादौन और भड़ोली गांव के कुछ लोग फोरलेन के समर्थन में आए हैं। लोग नादौन विश्रामगृह में शुक्रवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश राउत से मिले और उनसे फोरलेन सर्वे पर सहमति जताई है।
लोगों में किशोरी लाल, मनोहर लाल, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, जोगिंद्र सिंह, विजय कुमार, रमेश कुमार, मेहर चंद, अश्वनी कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, बंशी लाल, राजीव कुमार आदि ने कहा कि वह प्रोजेक्ट निदेशक से मिले हैं और उन्हें अपना पक्ष बताया। लोगों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। यदि इस क्षेत्र से फोरलेन निकलता है तो इससे नादौन शहर के पिछड़े क्षेत्रों का उत्थान होगा। स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इस फोरलेन के प्रस्तावित सर्वे का पूरा-पूरा समर्थन है। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश राउत ने कहा कि नादौन विश्रामगृह में इस संदर्भ में लोग मिले थे और अपना-अपना पक्ष रखा। फोरलेन के विरोध में भी लोग मिले और समर्थन में भी। उन्होंने कहा कि सभी को कहा गया है कि सोसाइटी के हित में ही कार्य किया जाएगा।