{"_id":"5beb0779bdec2269637c2a5c","slug":"181542129529-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक व शिवांश ने चार स्वर्ण पदक किए अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक व शिवांश ने चार स्वर्ण पदक किए अपने नाम
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर की टीम का सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता प्रदेश ताइक्वांडो संघ ने कांगड़ा जिले के राजा का तलाब में 9 नंवबर से लेकर 11 नंवबर तक आयोजित की। इसमें क्योरुगी प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम ने 14 स्वर्ण, 14 रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। जबकि पुमसे प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में जिले हमीरपुर के 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हमीरपुर की टीम ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डा. रजनीश गौतम ने सभी खिलाड़ियों और टीम के कोच सुनील, सोनू और प्रबंधक सरिता और हेमराज डोगरा को शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में चमनेड़ गांव के निवासी पलक और शिवांश ने क्योरुगी और पुमसे प्रतियोगिता में भाग लेकर 4 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसमें पलक ने तीन और शिवांश ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। पलक को उसके पिता सुनील कुमार ने प्रशिक्षित किया है।