{"_id":"5beb066abdec2269a7717247","slug":"181542129258-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले. जनरल की सुरक्षा को पैक रहा हमीरपुर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले. जनरल की सुरक्षा को पैक रहा हमीरपुर शहर
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह के आगमन से पूर्व सेना के जवानों ने दो दिन हमीरपुर में जोरदार रिहर्सल की। सोमवार को सेना के चौपर ने दिनभर एनआईटी हमीपुर के मैदान में ट्रायल लैंडिंग की और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का जायजा लिया।
वहीं मंगलवार सुबह लेफ्टिनेंट जनरल के हमीरपुर पहुंचने से पूर्व भी मिलिट्री, पुलिस और सेना के कमांडो ने हेलीपैड से लेकर ईसीएचएस तक सेना के वाहनों के साथ ट्रायल किया। इस दौरान सेना ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के बीच दूरी तय करने में लगने वाले समय और शहर में ट्रैफिक आदि से निपटने का जायजा भी लिया। इस ट्रायल में मोबाइल जैमर और बंब स्क्वायड समेत सेना की करीब एक दर्जन गाड़ियां शामिल रहीं। जिसके बाद फोन पर मैसेज के बाद चंडीगढ़ से सेना का चौपर हमीरपुर पहुंचा। पॉलीक्लीनिक के आसपास भवनों पर हथियारों से लैस खड़े सेना के जवानों को देख हर कोई हैरान रह गया। शहर के चप्पे-चप्पे पर सेना और पुलिस के जवान तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने पहले भोटा चौक स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक और उसके बाद सीएसडी कैंटीन व प्रदेश सैनिक कल्याण निदेशालय का दौरा किया।