{"_id":"5be46887bdec22697d28b5e6","slug":"181541695623-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाइयां दीं। पूरा दिन जिले के बाजारों में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मिठाइयों तथा अन्य दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर दिवाली की बधाइयां दीं। वहीं, रात के समय पटाखों के साथ दिवाली मनाई गई। इसके साथ ही दीये, मोमबत्ती और लाइट्स लगाकर घरों को सजाया गया। लोगों ने रात के पूजा अर्चना की और प्रसाद भी बांटा। वहीं रात को कई तरह के पकवान भी बनाए गए।
इसके अलावा वीरवार को विश्वकर्मा डे पर भी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और लोहे की दुकानों और अन्य स्थानों पर पूजा की गई। दिवाली वाले दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं दीपावली पर अग्निकांड की घटनाओं से निपटने के लिए जिलाभर में दमकल विभाग के 57 कर्मचारी मुस्तैद रहे। इसके अलावा एचआरटीसी के भी दर्जनों कर्मचारी बसों में सवारियां लाने और ले जाने में लगे रहे। पुलिस ने भी दिवाली के दौरान क्राइम से निपटने के लिए गश्त बढ़ा दी थी। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि कुछ जगह अग्निकांड की सूचना मिली।। जिसके आधार पर दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया।