{"_id":"5bbcec96867a55286329adc2","slug":"181539107990-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में पेट्रोल पंप का डीलरशिप एग्रीमेंट रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में पेट्रोल पंप का डीलरशिप एग्रीमेंट रद्द
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बस्सी में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के एक पेट्रोल पंप का डीलरशिप एग्रीमेंट कंपनी मालिकों ने रद्द कर दिया है। कंपनी ने पेट्रोल पंप के साझेदार के सरकारी नौकरी में होने के कारण अनुबंध को रद्द कर दिया है। कंपनी ने इसे किसी दूसरी पार्टी को हैंडओवर कर दिया है। कंपनी का यह पेट्रोल पंप भोरंज में गणपति एचपी सेंटर से चल रहा था। इस पेट्रोल पंप में भोरंज विस क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व में प्रत्याशी रह चुके सुरेश कुमार और उनकी पत्नी की साझेदारी थी। कंपनी की सात सदस्यीय टीम ने मंगलवार को इस पेट्रोल पंप की जांच की और टैंकों में स्थित पेट्रोल को भी जांचा।
कंपनी ने पेट्रोल पंप के बाहर नोटिस लगाकर इसके मालिकों की डीलरशिप को रद्द कर दिया। वहीं पेट्रोल पंप का पूरा जिम्मा मैहतपुर ऊना की किसी दूसरी पार्टी को दे दिया। यह पेट्रोल पंप किरण कुमारी और सुरेश कुमार दोनों की साझेदारी में चल रहा था। किरण कुमारी जो के पूर्व प्रत्याशी सुरेश कुमार की पत्नी है, सरकारी नौकरी करती हैं। जिसके चलते यह कार्रवाई हुई और उनका निलंबन हुआ है। कंपनी के सेल्स मैनेजर रूपेश कुमार ने कहा कि पेट्रोल पंप की डीलरशिप एग्रीमेंट को रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने इसे किसी और पार्टी को हैंडओवर कर दिया है। वहीं इस संदर्भ में साझेदार सुरेश कुमार का कहना है कि इस बारे में कुछ पता नहीं है। वे प्रदेश से बाहर गए हुए हैं।