{"_id":"5bafbab5867a557fe05996e5","slug":"181538243253-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बाद अब हमीरपुर में स्क्रब टायफस के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बाद अब हमीरपुर में स्क्रब टायफस के मरीज
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डेंगू के बाद अब जिला हमीरपुर में स्क्रब टायफस के मामले सामने आए हैं। डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में स्क्रब टायफस के पांच मरीज आए हैं। यह सभी मरीज जिले के स्थायी निवासी हैं और स्क्रब टायफस की चपेट में हैं। अस्पताल में पांचों रोगियों का उपचार चला हुआ है। चिकित्सकों ने लोगों को बरसात के मौसम में सावधानियां बरतने की सलाह दी है। स्क्रब टायफस घास में रहने वाले कीड़ों में पलने वाले एक तरह के पिस्सू से फैलता है। मेडिकल कॉलेज में इस सप्ताह पांच मरीज बुखार, सिर दर्द और सर्दी लगने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।
मेडिसन विभाग ने जब उनका चेकअप किया और खून जांच करवाई तो वह स्क्रब टायफस से पीड़ित निकले। स्क्रब टायफस से संक्रमित होने के पांच से बारह दिन के अंदर रोग के लक्षण सामने आने लगते हैं। शुरुआत में सिरदर्द, भारीपन, भूख न लगना, तेज बुखार, सर्दी लगना इस रोग के मुख्य लक्षण हैं। बुखार के चौथे से छठे दिन शरीर पर लाल दाने निकलने लगते हैं। क्षेत्रिय अस्पताल हमीरपुर के मेडिसन विशेषज्ञ डा. भावेश ने कहा कि बरसात के दिनों में लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। घास वाली या उन जगहों पर जाने से बचें जहां पर पिस्सू होने ही संभावना होती है। बरसात में शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहने। उन्होंने कहा कि जो पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं उनका उपचार चला हुआ है।