{"_id":"5b9d3c23867a557fea1193f5","slug":"181537031203-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स माफिया के खिलाफ अग्रणी भूमिका निभाएं युवा : अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स माफिया के खिलाफ अग्रणी भूमिका निभाएं युवा : अत्री
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की फुटबाल टीम चयनित
ड्रग्स माफिया के खिलाफ अग्रणी भूमिका निभाएं युवा : अत्री
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में शनिवार को अंडर-17 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला की टीम का चयन किया गया। इस मौके पर प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पूर्व केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें ड्रग माफिया की भूमिका में प्रदेश के गांव-गांव में अपने पांव पसार रही हैं, जो कि न केवल क्षेत्र विशेष, समुदाय विशेष बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए चिंतनीय विषय है।
उन्होंने कहा कि इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को उखाड़ने के लिए युवाओं को ही अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। नरेंद्र ने कहा कि एक महीने में ड्रग्स के हमीरपुर में एक दर्जन मामले पकड़े जाना इस बात का प्रमाण है कि ड्रग माफिया के रूप में राष्ट्र विरोधी ताकतें अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए राष्ट्र की युवा शक्ति को क्षीण करने पर उतारू हैं। इस अवसर पर चयन समिति में नरेश राणा, संदीप कुमार, नरेश ठाकुर, हरचरण सिंह, पंकज गुलेरिया और चयन समिति के चेयरमैन अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। चयन के दौरान 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।