{"_id":"5b3e56a64f1c1bc3248b4a66","slug":"181530812070-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर घर पर रहे राणा, नहीं पहुंचे हिसाब मांगने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर घर पर रहे राणा, नहीं पहुंचे हिसाब मांगने वाले
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा वीरवार को दिनभर घर पर रहे। लेकिन, भाजयुमो के कार्यकर्ता उनके निवास पर हिसाब मांगने नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने समीरपुर के साथ सुजानपुर के पटलांदर में राजेंद्र राणा के आवास के पांच किलोमीटर के दायरे में भी धारा 144 लागू की थी। ताकि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके निवास तक नहीं पहुंच सकें। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि उनसे विकास कार्यों का हिसाब मांगने वालों के लिए उन्होंने अपने घर में जलपान और आतिथ्य सत्कार का पूरा इंतजाम कर रखा था। वह शाम तक घर में ही मौजूद रहकर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सदस्यों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया।
राणा ने कहा कि घर आए अतिथियों का आदर सत्कार करना हमारी संस्कृति रही है और बुजुर्गों से भी हमें यही संस्कार मिले हैं। सुजानपुर में उन्होंने क्या विकास कार्य करवाए हैं, इसकी पूरी जानकारी उनके पास है और इन्हीं विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा है। भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य अगर उनसे हिसाब मांगने उनके घर आते तो उनका स्वागत करके वह हर्ष और गर्व महसूस करते। क्योंकि वह पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते हैं। राणा ने कहा कि वीरवार को शिमला में उनकी जरूरी मीटिंग थी लेकिन, उन्होंने सारे कार्यक्रम स्थगित करके घर बैठकर पूरे जलपान की व्यवस्था के साथ हिसाब मांगने आने वालों का इंतजार किया। हिसाब मांगने वाले जब भी हिसाब मांगेंगे, उन्हें अपने करवाए विकास कार्यों का हिसाब देते हुए वह गर्व महसूस करेंगे।